फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के घायल होने के मामले में कार्रवाई न किए जाने पर महिलाओं ने किया थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर के घायल होने के मामले में कार्रवाई न किए जाने पर महिलाओं ने किया थाने पर हंगामा
विज्ञापन

मवाना। मजदूरी करते समय गिरकर घायल हुए युवक के संबंध में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर काफी संख्या में महिलाएं थाने पहुंची तथा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी सीमा ने चार दिन पहले तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसके जेठ का लड़का ललित उसके पास रहता है। जो मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 13 सितंबर को मोहल्ला तिहाई में एक व्यक्ति के यहां पर मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करने गया था। काम करते समय बल्ली टूटने से दो मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे मेरठ में चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। चिकित्सक ने इलाज का खर्च चार लाख रुपये बताया था। भवन स्वामी ने आर्थिक मदद करने से साफ इनकार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा आर्थिक मदद की मांग की थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर शुक्रवार को आधा दर्जन महिलाएं थाने पहुंची तथा कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। जिसके बाद महिलाएं लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें