फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आजाद हाउस ने चैपिंयनशिप पर किया कब्जा

विज्ञापन
डीएम प​ब्लिक स्कूल अटौला मे आयोजित खेल महोत्सव में छात्र छात्राओ को प्रमाण पत्र देते विद्यालय क
विज्ञापन
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित किया गया। स्कूल चेयरमैन जितेंद्र सिंह, डायरेक्टर आशा चौधरी ने प्राइमरी विंग के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कक्षा एक की छात्रा आराध्या ने 100 मीटर मेंढक दाैड़ और स्टैडिंग ब्राॅड जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक के छात्र कुंज ने 100 मीटर कोन बैलेंस रेस में प्रथम और बॉल थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो की छात्रा पलक ने 100 मीटर पार्टनर रेस तथा रैक रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो के छात्र कुंज ने 100 मीटर स्टैंडिंग ब्रॉड जंप तथा खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह विभिन्न खेलों में प्राइमरी विंग में आजाद हाउस ने सबसे अधिक अंक अर्जित कर अपने विंग को चैंपियनशिप दिलाई। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह से होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का मानसिक तथा शारीरिक विकास होता है तथा बच्चों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें