फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को नई राह दिखाती है गीता : डॉ. रुचि त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शास्त्रीनगर में हुआ गीता जयंती समारोह का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर नौ में योग संस्कृति समिति की ओर से भगवत गीता जयंती समारोह हुआ। पूजा-पाठ के बाद वंदे मातरम गीत गाया गया। डॉ. रुचि त्यागी ने बताया भगवत गीता जयंती मोक्षदा एकादशी के दिन मनाई जाती है। मोह से ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। उन्होंने बताया कि गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। यह जीवन को नई राह दिखाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गीता जी की शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रुचि त्यागी, सीमा अदलखा, सुधा गुप्ता, कांता, लक्ष्मी बिंदल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। योग का परिचय विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। सारांश ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। गीता व्रती अजय गुप्ता सहित अन्य का अभिनंदन किया गया। संयोजन डॉ. सुनंदा मुकेश ने किया। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश हर युवा तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ यह आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भूपेंद्र बत्रा, हेमंत, एसपी शर्मा, एनएम मल्होत्रा, चारु गर्ग, निशा सक्सेना, गुंजन गुप्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें