फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल : सहारनपुर में कांग्रेस नेता का दावा -'यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार'

Sat, 07 Aug 2021 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

वायरल ऑडियो इमरान मसूद का बताया जा रहा है, हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का कहना है कि ऑडियो किसका है, किसने वायरल किया, उन्हें मालूम नहीं है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस के एक नेता का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसमें कांग्रेस के एक नेता कह रहे हैं कि भाजपा के हिन्दुत्व की काट किसी के पास नहीं है, वर्तमान परिस्थिति के अनुसार प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इसलिए भाजपा को हराने के लिए पश्चिम बंगाल जैसे समीकरण बनाने होंगे।

विज्ञापन


यह ऑडियो दो दिन से वायरल हो रहा है। उसमें एक तरफ से कांग्रेस नेता बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ वार्ता करने वाले सपा नेता का भी नाम लेते हैं। यह ऑडियो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का बताया जा रहा है। करीब दो मिनट से ज्यादा इनकी बातचीत होती है, जिसमें राजनीतिक समीकरणों पर पूरी चर्चा है।
                                
खास बात यह है कि वह कहते हैं कि इन हालातों से आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रदेश में सवा दो सौ सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस शून्य पर रहेगी। इतना ही नहीं, वह कहते हैं कि सपा को 150 से ज्यादा सीटें मिल जाएं तो राजनीति छोड़ दूंगा। 
विज्ञापन

 
ऑडियो में कांग्रेस नेता कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि फ्रंट फुट पर खेलने का दम राहुल गांधी में है या ममता बनर्जी में है, बाकी किसी में नहीं है। वह यह भी कहते हैं कि बिना हिंदू के कोई काम नहीं होने वाला है।

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद का कहना है कि ऑडियो किसका है, किसने वायरल किया, उन्हें मालूम नहीं है। चुनाव नजदीक आने पर मेरी छवि धूमिल करने के लिए विपक्षी लोगों द्वारा ऐसी हरकतें की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें