उसने इस बात की शिकायत युवक के परिजनों से की तो युवक ने बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। इस धमकी की शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में की और बेटियों के घर से बाहर निकलने पर काफी हद तक रोक लगा दी।
पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी शाम के समय परचून की दुकान से सामान लेने निकली, लेकिन वापस नहीं आई। काफी देर बाद भी जब बेटी नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
बाद में पता चला कि उसकी बेटी को आरोपी युवक, उसका भाई और उनके कुछ दोस्त जबरन अगवा करके ले गए हैं। वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है, जबकि उसका परिवार बेटी को लेकर परेशान है।
पिता का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण बेटी का अपहरण हुआ है। अगर पुलिस समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई करती तो उसकी बेटी घर पर सुरक्षित होती। कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।