फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: माता-पिता चिल्लाते रहे... बेटी को कार में डालकर युवक ने दौड़ा दी कार, मचा हड़कंप

Mon, 26 Sep 2022 12:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर रविवार रात माता-पिता के सामने ही विवाहित बेटी को कार सवार युवक अगवा कर ले गया। मां-बाप चिल्लाते रहे, लेकिन युवक ने कार दौड़ा दी।
विज्ञापन
मेरठ में भैसाली अड्डे का हाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब माता-पिता के सामने ही विवाहित बेटी को कार सवार युवक अगवा कर ले गया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंची और तहरीर लेकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक की तलाश कराई लेकिन सफलत नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट की रहने वाली महिला अपने मां-बाप के साथ रात को रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी थी। महिला शादीशुदा है। उसका पति से विवाद चल रहा है। रात को कार में सवार काजीपुर निवासी एक युवक आया और महिला को मां-बाप के सामने कार में जबरन बैठाकर ले गया। 

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बाप चिल्लाते रहे, लेकिन युवक ने कार दौड़ा दी। सूचना मिलने पर सीओ कैंट रुपाली राय और सदर बाजार पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर चल रही है। एक टीम ने काजीपुर में दबिश भी दी है। सीओ का कहना है कि महिला को ले जाने वाला उसका परिचित ही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें