फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश, विरोध करने पर पिता को जमकर पीटा, हरकत में आई पुलिस

Fri, 21 Jul 2023 11:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई। वहीं, विरोध करने पर बच्ची के पिता को जमकर पीटा गया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने बच्ची पर यौन हमला करने की कोशिश की। वहीं, बच्ची का पिता आरोपी की शिकायत करने उसके घर गया तो आरोपी और उसके परिजनों ने मिलकर उसे जमकर पीटा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को उसकी नौ वर्षीय बेटी शाम करीब सात बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गई। दो घंटे बाद बच्ची रोती-बिलखती घर वापस लौटी। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे एक मकान में ले गया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची ने शोर मचाया तो युवक ने उसे काट लिया और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता का आरोप है कि वह आरोपी की शिकायत करने उसके घर गया तो वहां आरोपी और उसके परिजनों ने उसे जमकर पीटा। वहीं, इसकी शिकायत थाने में की गई तो पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को घर से उठा लिया। लेकिन, कुछ देर बाद ही उसके पिता को छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें