फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला पर चाकू से हमले का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूटी से घर लौट रही थी महिला, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र में मिलक रजबहे के पास दिनदहाड़े एक महिला को रोककर चाकू से हमला करने के प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिन्हें देखकर बाइक सवार दोनों आरोपी भाग गए। पीड़िता ने थाना पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
मिलक गांव निवासी हेमलता पत्नी प्रदीप कुमार सरधना स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। वह गंगनहर और मिलक के बीच रजबहे के पास पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनका पीछा करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दूर आगे जाकर दोनों युवकों ने बाइक स्कूटी के सामने लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने चाकू निकालकर उन पर हमला करने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई लेकिन हिम्मत दिखाते हुए तुरंत शोर मचा दिया।
महिला की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और कुछ ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। लोगों को आते देख दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें