फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की सात साल की बेटी के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की सात साल की बेटी के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। डॉक्टर की सात साल की बेटी को घर पर अकेला देख दो संदिग्ध लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। बच्ची ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दरवाजा नहीं खोला और पिता को कॉल कर दी। डॉक्टर ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है।
यह मामला मेडिकल कॉलेज परिसर का है। डॉ. आनंद जुयाल की सात साल बेटी घर पर अकेली थी। आरोप कि इस दौरान दो संदिग्ध युवक पहुंचे और बच्ची से बार-बार दरवाजा खोलने की बात की, लेकिन बच्ची ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान बच्ची ने अपने पिता को कॉल कर दी। दरवाजा नहीं खुलने पर दोनों युवक वहां से चले गए। डॉक्टर आनंद और उनकी पत्नी मेडिकल में डॉक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान बच्ची घर पर अकेली ही रहती है। इस घटना के बाद डॉक्टर दंपति भी दहशत में आ गए। इस मामले की डॉक्टर आनंद जुयाल ने मेडिकल थाने में तहरीर दे दी। उधर, 24 घंटे बीतने पर भी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करना मुनासिब नहीं समझा। जबकि डॉक्टर के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। डॉक्टर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मेडिकल के कर्मचारी का एक नाबालिग बेटा दिखाई दिया था। डॉक्टर ने जांच कराकर कार्रवाई करनी की मांग थाने में जाकर की। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें