फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
21 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। वस्तु एवं सेवाकर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) मेरठ आंचलिक इकाई की कई टीमों ने मुजफ्फरनगर में फर्म मैसर्स एसके अलॉयज के कई ठिकानों पर छापा मारकर 21 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी।
डीजीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि मैसर्स एसके अलॉयज की मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री और गोदाम हैं, जहां लोहे के स्क्रैप से इंगल बनाने और बिक्री का काम होता है। अफसरों को काफी समय से यहां नंबर दो में निकाले गए माल पर टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। इस सिलसिले में फैक्टरी में तथा अन्य कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। फैक्टरी परिसर में नंबर दो में निकाले गए माल से संबंधित कई कागज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माल पर फर्म ने कोई टैक्स जमा नहीं किया है। फर्म से बरामद अभिलेख जब्त कर दिए गए। मालिक संजय कुमार द्वारा संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध करने के कारण उन्हें सीजीएसटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां न्यायालय ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें