फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मेरठ कॉलेज के पास छात्रा को दिनदहाड़े बाइक पर खींचने का प्रयास, आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sat, 25 Sep 2021 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लालकुर्ती थानाक्षेत्र में शनिवार को कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को एक युवक ने दिनदहाड़े बाइक पर खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तब हड़कंप मच गया, जब एक बाइक सवार ने कोचिंग से घर जा रही छात्रा को जबरन बाइक पर खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जुड़ गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंचोली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा मेरठ कॉलेज में पढ़ती है। वह कॉलेज के बाद कोचिंग भी करती है। शनिवार दोपहर वह कोचिंग से घर जा रही थी।

इसी दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में एक बाइक सवार ने उसे रोक लिया और जबरन हाथ पकड़कर बाइक पर खींचने का प्रयास किया। यह देख छात्रा ने शोर मचा दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर दौड़े।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: धर्मांतरण से पहले गैर मुस्लिमों को ये किताब देते थे मौलाना कलीम, सबूत जुटाने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
विज्ञापन

 
लोगों को अपनी ओर आता देख बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस युवक को थाने लेकर आ गई। साथ ही छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग थाने आ गए। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है। बताया जाता है कि युवक व छात्रा  एक ही गांव का है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें