बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे जाहिद, फैंटम कर्मी मुस्तकीम खान और होमगार्ड अजयपाल राजू के घर लिसाड़ी गांव पहुंचे। पुलिस घर पहुंची तो उस समय राजू घर पर नहीं था। बल्कि राजू का पिता यामीन घर के बाहर बैठा था। होमगार्ड अजयपाल ने जब राजू के बारे में पूछा तो घरवालों ने सही जवाब नहीं दिया। यामीन और उसके दूसरे बेटे अभद्रता करने लगे। इस पर फैंटम कर्मी राजू के पिता यामीन को अपने साथ लेकर जाने लगे। विरोध करने पर यामीन को थप्पड़ मार दिया।
यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तभी वहां एक पक्ष ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, इसमें होमगार्ड अजयपाल के पैर में भी फ्रैक्चर हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ कोतवाली के साथ पहुंची तीन थानों की पुलिस
सिपाही ने किसी तरह पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सीओ कोतवाली के साथ तीन थानों देहली गेट, ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने होमगार्ड और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। यामीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पुत्र फरार हो गए। आरोपियों के घर में खड़े ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में जावेद और सिपाही मुस्तकीम की तहरीर पर यामीन और उसके पुत्र राजू, महराज, चांद, शकील, भूरा व चार अज्ञात के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कंकरखेड़ा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हुआ था हमला
रविवार रात कंकरखेड़ा क्षेत्र में खड़ौली चौराहे के निकट ढाबे पर हाईवे किनारे जाम लग गया था। जाम खुलवाने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से ढाबा संचालक शकील की कहासुनी हो गई थी। शकील ने फोन कर अपने परिवार और साथियों को मौके पर बुलाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। जिसमें एक सिपाही की वर्दी भी फट गई थी। इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।