मौलाना कलीम को मेरठ भी ला सकती है एटीएस
मेरठ। मौलाना कलीम सिद्दीकी रिमांड पर राज पोल खोल रहा है। जिसके चलते करीबियों में खलबली मची हुई है। लिसाड़ीगेट, कोतवाली, नौचंदी और किठौर इलाके में कई लोग सुरक्षा एजेंसी के टारगेट पर है। रिमांड के दौरान एटीएस मौलाना को मेरठ भी ला सकती है।
खतौली थाना क्षेत्र के फुलत गांव निवासी मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबी हाफिज इदरीश को सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ा। कलीम को एटीएस ने 10 दिन की रिमांड पर लिया हुआ है। जिसकी निशानदेही पर सुरक्षा एजेंसी अलग-अलग जगह पर जाकर जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसी की नजर मेरठ में भी है। जिसमें लिसाड़ीगेट, कोतवाली, नौचंदी और किठौर इलाके में खासतौर पर निगरानी हो रही है।
रिमांड पर कलीम कई राज खोल रहा है। जिसको लेकर उसके करीबियों में खलबली मची हुई है। कलीम और इदरीश के बाद कई लोगों का नाम सामने आए है। जिसकी बारीकी से गोपनीय जांच सुरक्षा एजेंसी कर रही है। रिमांड के दौरान एटीएस मौलाना कलीम को मेरठ भी ला सकती है। क्योंकि उसकी गिरफ्तारी भी एटीएस ने मेरठ से ही थी।
मौलाना की गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने वेस्ट यूपी में डेरा डाला हुआ है। मौलाना ने कहां-कहां पर इबादत का पाठ पढ़ाने की आड़ में गैर मुस्लिम लोगों का धर्मांतरण कराया है। इसकी भी जांच चल रही है।