किनानगर में युवक की ईंट लगने से मौत, चचेरे भाई पर आरोप
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में ईंट लगने से युवक की मौत हो गई। ईंट मारने का आरोप युवक के चचेरे भाई पर लगा है। वह परिवार के साथ फरार है। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया। अभी किसी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस के अनुसार, किनानगर में वीरेंद्र का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी गुड्डी के अलावा दो बेटे नकुल व सहदेव और बेटी ऋतु व अंजना हैं। नकुल अपनी पत्नी के साथ अलग रहा था। शनिवार रात उसका पत्नी से विवाद हो गया। शोरशराबा सुनकर पड़ोसी लोग भी घरों से बाहर आ गए। इसी दौरान एक ईंट आकर नकुल को लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। नकुल की पत्नी ने फोन पर देवर सहदेव को घटना बताई। बाद में घायल नकुल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उपचार के दौरान नकुल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल आ गई और परिजनों से बात की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
चचेरे भाई पर ईंट मारने का आरोप लगाया
- नकुल के छोटे भाई सहदेव ने अपने चचेरे भाई ज्ञानेश पर ईंट मारने का आरोप लगाया है। यह ईंट दो मंजिला मकान से फेंककर मारी गई। उसकी भाभी ने फोन पर बताया था कि मार देंगे...जल्दी आ जाओ। पहले भी वह मारपीट कर चुका है और तभी से रंजिश रखता है।
---
परिवार में चल रही थी शादी की तैयारी
20 जनवरी को नकुल की बहन ऋतु की पानीपत से बारात आनी है। पूरा परिवार तैयारी में लगा था। नकुल और सहदेव खुद कार्ड बाट रहे थे। इस घटना से शादी की खुशियाें को ग्रहण लग गया।
--
तीन माह के बच्चे का नामकरण भी नहीं हुआ
- नकुल के चार बच्चे हैं। इनमें संगीत, नैना, शंकर के अलावा तीन बच्चा का भी है। उसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ है।
--- वर्जन --
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी तो बताया गया कि गिरने से सिर में ईंट लगी है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो उसके आधार पर जांच की जागएी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। - पूनम सिरोही, सीओ सदर देहात