फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 427... फेफड़ों के लिए खतरनाक शहर की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्यूआई 427... फेफड़ों के लिए खतरनाक शहर की हवा
विज्ञापन

- सुबह की सैर पर न निकलें, बंद रखें खिड़की-दरवाजे
मोदीपुरम। शहर की हवा फेफड़ों के लिए लगातार खराब श्रेणी में चल रही है। शनिवार को भी शहर का औसत एक्यूआई 427 रहा। सुबह के समय भी एक्यूआई 410 रहा। डॉक्टरों ने सलाह है कि बुजुर्ग, बच्चे ओर बीमार सुबह की सैर पर न निकलें और मास्क जरूर लगाएं। घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें ताकि धूल और स्मॉग अंदर न जाए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष का कहना है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता 72 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही। प्रदूषण नियंत्रण के सहायक वैज्ञानिक डॉ. गितेश चंद्रा ने बताया कि दीपावली के बाद प्रदूषण से हवा की सेहत खराब हुई है। शहर में पटाखों से ध्वनि प्रदूषण के साथ एक्यूआई का स्तर भी बढ़ा है। सभी मॉस्क लगाएं और जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलें। जिस स्तर पर शहर में एक्यूआई चल रहा है वह गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है। संवाद
विज्ञापन

गंगानगर में जहरीली हुई हवा, सिविल लाइंस में भी हालात ठीक नहीं
गंगानगर- 472
कमिश्नरी चौराहा- 460
थापरनगर- 458
दिल्ली रोड- 455
सदर बाजार- 455
पल्लवपुरम- 451
जयभीमनगर- 447
हापुड़ चौराहा- 430
मेडिकल- 440
शास्त्रीनगर- 445
------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें