फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता अभियान: पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Sun, 01 Sep 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान वक्ताओं ने बालिकाओं से आह्वान कि वह शिक्षित एवं जागरूक बनकर अपने अधिकारों को पहचानें और समाज में परिजनों का नाम रोशन करें।

विज्ञापन


शनिवार को कम्बोह मजरा के बीएस जूनियर हाईस्कूल में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत कोतवाली बेहट प्रभारी पवन चौधरी ने कहा कि बालिकाएं दो घरों में रोशनी की मिसाल जलाने का कार्य करती हैं। इन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर देश का मान बढ़ाया जा सकता है। अभिभावकों का अहम दायित्व है कि वह अपने बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सतर्क रहने की सलाह दें। सुरक्षा के लिए किसी भी स्थिति में पुलिस को फोन कर सहायता लें। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर रहती है। समाज में उत्पीड़न का शिकार हो रही महिलाओं के बारे में पुलिस को जानकारी देकर एक आदर्श नागरिक का दायित्व निभाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

यह भी पढ़ें: पुलिस की पाठशाला: झिझक निकालकर मन से भी मजबूत बनें बेटियां, एसपी ने दिए ये टिप्स

विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एंटी रोमियो टीम के प्रभारी एसआई अमरपाल सिंह ने कहा कि समाज में बुद्धिजीवी लोगों का अहम दायित्व है कि छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आगे आकर पुलिस की मदद कर ऐसी घटनाओं पर विराम लगाने का प्रयास करें। युवाओं को शिक्षित कर जागरूक बनाएं ताकि वह किसी भी प्रकार की गलत हरकत न करें, न ही दूसरों को करने दें।

उन्होंने 100, 1090, 1098 और 181 आदि हेल्पलाइन नंबर और विभिन्न परिस्थितियों में उनके प्रयोग के बारे में बताया। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को किसी भी परिस्थिति में भयभीत नहीं होना चाहिए। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से कभी सहायता नहीं लेनी चाहिए। असुरक्षित स्थिति में सबसे पहले स्थानीय लोगों की सहायता लेकर पुलिस को सूचित करना चाहिए। अफवाहों पर अनावश्यक ध्यान नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चूल्हा चौका से निकलकर मंच पर आने का मिला मौका, निशा ने जीता अमर उजाला 'तीज क्वीन' का खिताब 
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
एसआई नरेश पाल सिंह ने कहा कि आज के समय में बालिकाओं को साइबर क्राइम से अपने आप को सावधान रखना होगा फेसबुक, व्हाट्सएप पर कोई गलत कमेंट न करें, यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को गलत कमेंट करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। पुलिस ऐसे व्यक्ति का स्वयं पता कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: डर छोड़ कर हिम्मत से काम लें बेटियां, मुकाबला करने के दिए टिप्स

विद्यालय की प्रधानाचार्या पंकेश काम्बोज ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे बालिकाएं जागरूक होकर आगे बढ़ने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय- समय पर किया जाना चाहिए, ताकि समाज में जागरूकता आए। इसमें काजल पंवार, तनु काम्बोज, प्रियंका देवी, अंजू सैनी, अम्बिका काम्बोज, निकेता आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें