विश्वास का कहना था कि आरोपियों ने धोखाधड़ी और कूटरचित हस्ताक्षर करके 13 मई 2015 को फर्म के नाम से पंजाब नेशनल बैंक में खोला, जिसमें बड़ी मात्रा में रुपयों का लेन देन किया गया। उक्त चालू खाते का इस्तेमाल सौरभ मुकुंद और विनोद ने पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल की कंपनियों व फर्मों में रुपये हस्तांतरित करने के लिए किया।
यह भी पढ़ें: बसपा के पूर्व एमएलसी और दो अधिकारियों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 4.26 करोड़ से जुड़ा है मामला
वहीं इसकी विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच ने मोहम्मद इकबाल, विनोद और सौरभ मुकुंद के खिलाफ चार्जशीट भेज दी है। सीओ क्राइम रजनीश उपाध्याय का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भेज दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/