फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक व मंत्री का होर्डिंग हटाने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक व मंत्री का होर्डिंग हटाने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव बातनौर में महलका मार्ग पर विधायक और मंत्री का लगा होर्डिंग हटाकर ग्राम प्रधान पति द्वारा अपने फोटो का होर्डिंग लगाए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, गांव बातनौर के बाहर महलका मार्ग पर विधायक संगीत सोम और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान का होर्डिंग लगा हुआ था। बताया गया कि प्रधान पति ने इस होर्डिंग को हटाकर अपने फोटो वाला होर्डिंग वहां लगा दिया। इस मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता श्रीओम गुर्जर ने विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि गौरव प्रधान एवं थाना प्रभारी शिविर भदौरिया को मामले सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने ग्रामीणों को दोबारा बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान रवि चौधरी, मास्टर सत्येंद्र, हुकम सिंह सैनी, दिलावर सिंह, आकाश, सोनू करोडिया, सचिन, सेठपाल, हरेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें