उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी के नाबालिग रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, अहमद नगर गली नंबर 13 का रहने वाला शाहिद लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित अपनी मौसी के घर आया हुआ था। गुरुवार को पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची को शाहिद बहला फुसलाकर ले गया और घर की छत पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। पुलिस ने वहां से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को भी उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/