शुरुआती संकेतों पर ध्यान दें
ब्लैक फंगस से बचाव के लिए इसके शुरुआती संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। अब यह ऊपरी जबड़े की मृत हड्डी और ढीले दांतों की समस्या कर रहा है। कुछ मरीज दांतों और मसूड़ों में मवाद की परेशानी लेकर आ रहे हैं। - डॉ. पुनीत भार्गव, ईएनटी
ब्लैक फंगस के छह मरीज मिले, संख्या हुई 300 पार
ब्लैक फंगस के बुधवार को छह मरीज मिले। पांच मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 303 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 238 की छुट्टी हो चुकी है और 40 सक्रिय केस हैं। 24 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज के ब्लैक फंगस वार्ड में अभी 23 मरीज भर्ती हैं। इनमें से छह मरीज कोविड पॉजिटिव और 17 निगेटिव हैं। इनमे से छह मरीज आईसीयू में हैं।
कोरोना के 16 मरीज मिले, एक की मौत
कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, 31 मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 245 हैं। इनमें से 56 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 98 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी 89 मरीज लापता हैं। लापता मरीजों को अगर निकाल दिया जाए तो सक्रिय केसों की संख्या 154 ही रह जाएगी।