वेस्टर्न यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स की सचिव सरिता अग्रवाल ने कहा कि अभी तक पीएनजी पर उद्योगों के लिए कोई छूट का प्रावधान नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र में अभी तक पीएनजी की पाइपलाइन भी नहीं पहुची है। ऐसे में उद्योग डीजल पर ही निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
45 पेट्रोल पंपों पर 1395 बैरल की खपत
शहर में 45 पेट्रोल पंप है। गढ़ रोड के एक पेट्रोल पंप संचालक पुष्कर ने बताया कि प्रतिदिन 4500 लीटर पेट्रोल और 1700 लीटर डीजल की औसत एक पेट्रोल पंप सेल करते हैं। एक बैरल में 200 लीटर पेट्रोल आता है। ऐसे में कुल पेट्रोल पंप 2,79,000 लीटर या 1395 बैरल पेट्रोल प्रतिदिन बेचते हैं।
पेट्रोल ओर डीजल की खपत प्रतिदिन
वर्ष पेट्रोल डीजल
2018-19 1,12,500 2,02,500
2021-22 67,500 76,500
नोट:- शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप से लिए गए आंकड़े।