ऐसे फैलता है जीका वायरस
यह वायरस डेंगू और चिकनगुनिया की ही तरह मच्छरों से फैलता है।
यह एक प्रकार का एडीज मच्छर ही है जो दिन में सक्रिय रहते हैं।
असुरक्षित शारीरिक संबंध और संक्रमित खून से भी इसका वायरस फैलता है।
जीका वायरस के लक्षण
बुखार, बेचैनी, जोड़ो में दर्द शरीर में लाल चकत्ते और आंखें लाल हो जाती है।
लक्षण डेंगू बुखार की ही तरह होते हैं।
दूर यात्रा से लौटने के बाद अगर दो हफ्ते के अंदर बुखार हुआ है तो जांच करानी चाहिए
डेंगू के पांच नए मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम की कोशिश कर रहा है, मगर पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पा रही है। बुधवार को पांच और मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीज मेरठ जिले के हैं और दो मरीज अमरोहा व मुजफ्फरनगर जिले के हैं। मेरठ जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 95 पहुंच चुकी है, जिनमें मेरठ के 66 और अन्य जिलों के 29 मरीज हैं। नए मरीजों में अनिल कुमार (34) निवासी मधुबन कालोनी, योगेंद्र सिंह (55) निवासी नई मोहनपुरी और शोभा (50) हैं। इनके अलावा शालू (29) निवासी मुजफ्फरनगर और उमर (14) निवासी अमरोहा हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/