फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : यूपी के इस जिले में 15 दिनों से डाकघर का सर्वर ठप, 819 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 23 Mar 2022 01:50 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत में सर्वर ने 819 करोड़ का लेनदेन ठप कर दिया। इस कारण मेरठ मंडल के 84 उप डाकघरों में लेनदेन नहीं हो रहा है। तकरीन 12 लाख  खाताधारक परेशान हैं। वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाएं बंद पड़ी हैं। 
विज्ञापन
post office -Baraut Baghpat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाकघरों में सर्वर की समस्या से इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि पिछले 15 दिनों से मेरठ मंडल के 84 उप डाकघरों में सर्वर ठप होने से लगभग 819 करोड़ रूपयों का लेनदेन प्रभावित हो गया। इससे एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 12 लाख खाताधारक भी परेशान हो चुके हैं। साथ ही डाकघरों में संचालित समृद्धि कन्या योजना, भविष्य निधि सहित केन्द्र सरकार की तमाम योजनाएं भी बंद पड़ी हुई हैं। 

विज्ञापन


विभागीय रिकॉर्डों के अनुसार मेरठ मंडल में बागपत, मेरठ कैंट, मेरठ सिंटी, मवाना, सरधना, खेकड़ा, दोघट, मेरठ कचहरी, परीक्षीगढ, किशनपुर बिराल सहित 84 उप डाकघर हैं, जबकि तीन प्रधान डाकघर आते हैं। जिनमें रोजाना 60 लाख से लेकर 1 करोड़ रूपये तक का लेन-देन होता है।

यदि बागपत व बड़ौत डाकघर की बात करें, तो इन दोनों डाकघरों में रोजाना लगभग 2.2 करोड़ का लेनदेन होता है। मुख्य डाकघर बागपत के पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि यदि सभी डाकघरों में होने वाले लेनदेने का औसत लगाएं तो रोजाना 65 लाख का लेनदेन होता है। पिछलें 7 मार्च से सभी डाकघरों में लेन-देने का कार्य प्रभावित हुआ है। इस हिसाब से अब तक 819 करोड़ रूपयों का लेन-देने सिर्फ सर्वर डाउन होने की वजह से हुआ है। लेनदेन न होने से इन डाकघरों से जुडे लगभग 12 लाख खातेधारक भी परेशान हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : अमर उजाला एक्सक्लूसिव: जीवन ने जुनून से घर को बना दिया संग्रहालय, तीस साल से संजो रहे दुलर्भ चीजें

विज्ञापन

1500 से अधिक खातेधारकों ने खाता बंद कराने के लिए भेजी शिकायत
मुख्य डाकघर बागपत पर तैनात पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा के अनुसार पिछले 15 दिनों से सर्वर डाउन होने से जहां करोडों का लेनदेन प्रभावित हुआ है, इससे खातेधारक परेशान हो चुके हैं। अब तक स्थानीय डाकघरों व विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर लगभग 1500 से अधिक खातेधारक अपना खाता डाकघरों से बंद कराने की शिकायत कर चुके हैं।

ये बोले खातेधारक
गांधी रोड निवासी राजेन्द्र सिंह राठी व साकेत कालोनी निवासी खातेधारक राजेन्द्र कुमार का कहना है कि उनका डाकघर बड़ौत में खाता है, मेरी एफडी पूरी हो चुकी है, इसलिए पिछलें 15 दिनों से रुपये निकालने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन धननिकासी नहीं हो रही है।

पैसा जमा करने के लिए काट रहे चक्कर
भगवानपुर नांगल गांव के तेजवीर 15 दिनों से डाकघर में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन रोजाना मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

ये खाते पड़े हैं बंद
सर्वर डाउन होने की वजह से बचत खाता, भविष्य निधि खाता, मासिक खाता, समृद्धि कन्या योजना खाता, मासिक आय योजना सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनेकों खातों का संचालन बंद पड़ा हुआ है।

चेन्नई से सर्वर है डाउन, दर्जनों बार लिखित व मौखिक कर चुके शिकायत
उप डाकघर बड़ौत पर तैनात पोस्ट मास्टर भगवान सिंह ने बताया कि मेरठ मंडल के सभी डाकघरों में चेन्नई से एसआईएफवाई कंपनी व स्थानीय बीएसएनएल सर्वर काम करते हैं, लेकिन15 दिनों से दोनों सर्वर खराब होने की वजह से खातेधारकों के साथ-साथ डाकघरों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। लेनदेन न होने से रोजाना खातेधारक नोकझोंक करते है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को दर्जनों बार लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें