निगम का धन लुटने नहीं दूंगी
सहायक अभियंता के पांच अक्तूबर के पत्र में प्लांट की रिपोर्ट ओके दी गई है। रिपोर्ट की सच्चाई पता करने के लिए जल्दी ही प्लांट का दोबारा निरीक्षण करूंगी और इंजीनियरों की टीम द्वारा क्रॉस चेकिंग भी कराई जाएगी। ऐसे ही निगम का धन नहीं लुटने दिया जाएगा।
- सुनीता वर्मा, महापौर, नगर निगम
पूरे मामले पर लेंगे जवाब
मेरे छुट्टी पर जाने के बाद ही सहायक अभियंता जलकल ने ओके की रिपोर्ट देकर भुगतान की संस्तुति कर दी है। मामले में जवाब लिया जाएगा। मैं छुट्टी पर जाते समय सहायक अभियंता को सामान्य अधिकार देकर गया था। इसमें वित्तीय अधिकार शामिल नहीं थे।
- रतन लाल, जीएम जलकल, नगर निगम
जनहित में की संस्तुति
प्लांट का भुगतान 14वें वित्त आयोग के धन से होता है। इसके लिए बनी कमेटी ने भुगतान की संस्तुति की है। मेरे निरीक्षण में 21 बिंदुओं में से तीन को छोड़कर बाकी बिंदुओं पर कार्य पूरा हो चुका है। मैंने इसकी रिपोर्ट देते हुए जनहित में भुगतान की संस्तुति की है।
- अशोक कुमार, सहायक अभियंता, जलकल
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/