फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: कृषि विवि में पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा पुस्तकालय तैयार, ये होगी खासियत

Sat, 28 Nov 2020 11:55 AM IST
कपिल kapil मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय में बनाया गया केंद्रीय पुस्तकालय। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पुस्तकालय बनकर तैयार हैं। 24 करोड़ में बने इस पुस्तकालय में एक समय में एक हजार छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की स्थापना के 20 साल बाद यहां केंद्रीय पुस्तकालय बनाया गया है। इसकी मांग पिछले दस साल से की जा रही थी। 2017 में राज्य सरकार से बजट मिलने के बाद पुस्तकालय का निर्माण शुरू हुआ। पुस्तकालय लगभग ढाई साल में बनकर तैयार हो गया है। अभी शासन द्वारा शेष कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये और जारी किए जाने हैं।

अभी तक विश्वविद्यालय के छोटे पुस्तकालय में ही विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। नए पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए न सिर्फ सभी किताबों की व्यवस्था की जाएगी, विद्यार्थी किसी भी समय यहां आ-जा सकेंगे। यहां ऑनलाइन पढ़ाई भी हो सकेगी। कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि जल्द ही पुस्तकालय का उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशी के वक्त टूट पड़ी आफत, दुल्हन की विदाई से पहले बिगड़ी 40 बरातियों की हालत, तस्वीरें

ये होगी खासियत
- एमएससी और पीएचडी के विद्याथियों के लिए अलग व्यवस्था  
- डिबेट रूम कॉन्फ्रेंस रूम भी तैयार किया गया 
- ई-लाइब्रेरी भी बनेगी, सभी जर्नल ऑनलाइन रहेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें