मेरठ में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में एक कॉलोनाइजर ने एक अनुसूचित जाति की महिला की पट्टे की कृषि भूमि की पहले फर्जी वसीयत कराई और फिर कॉलोनी काटकर 60 लोगों को बैनामे कर दिए। जमीन 2120 वर्ग मीटर जमीन थी और इसमें बैनामे 10 हजार वर्ग मीटर के कर दिए गए। आरोपी ने करीब पांच करोड़ रुपये कमाए।
जालसाजी का बड़ा मामला
जालसाजी का शिकार हुए एडवोकेट आदेश कुमार और शक्तिराज सिंह ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि वंडर सिटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर यशपाल सिंह और रजनीश ने गांव अम्हेड़ा आदिपुर निवासी अनुसूचित जाति की महिला रुमालो की पट्टे की खसरा नंबर 305 की 2110 वर्ग मीटर कृषि भूमि फर्जी वसीयत से अपने नाम करा ली। नियमानुसार अनुसूचित के पट्टे का बैनामा, दानपत्र या पट्टा किसी गैर अनुसूचित को नहीं किया जा सकता।