फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आलोक सिंह आईजी व अजय साहनी नए एसएसपी, इन दो अधिकारियों पर गिरी बवाल की गाज

Tue, 02 Jul 2019 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आलोक सिंह आईजी व अजय साहनी नए एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रविवार रात हुए बवाल की गाज एसएसपी नितिन तिवारी, आईजी रेंज रामकुमार पर गिर गई है। शासन ने दोनों अफसरों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन


प्रहलाद नगर की घटना के बाद से एसएसपी स्थानीय भाजपा समर्थकों के निशाने पर थे। क्योंकि झारखंड में तबरेज अंसारी की भीड़ हिंसा के विरोध में निकाले गए जुलूस के बाद हुए बवाल का अंदाजा लगाने में भी खुफिया तंत्र नाकाम रहा था। 

माना जा रहा है कि इसके चलते दोनों अफसरों को साइड लाइन किया गया है। आईजी कानपुर आलोक सिंह अब मेरठ रेंज के नए आईजी होंगे, वहीं 2009 बैच के आईपीएस अफसर अजय साहनी को एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


नितिन तिवारी को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ का सेनानायक बनाया गया है। रामकुमार को पीएसी मध्य जोन लखनऊ का आईजी बनाया। मेरठ भेजे गए एसपएसपी अजय साहनी अभी तक बाराबंकी के एसपी थे।

विज्ञापन

पिछले कुछ समय से मेरठ की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में थी। प्रहलादनगर में गुंडागर्दी की हदें पार हो रहीं थीं। पुलिस अधिकारी खामोशी की चादर ओढ़े रहे। रविवार शाम को तबरेज अंसारी की हत्या के विरोध में युवा सेवा समिति के बैनर तले फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में सभा हुई थी।

इसके बाद बिना अनुमति जुलूस निकाला गया। जिसे रोकने पर पुलिस अधिकारियों से हाथापाई और धक्कामुक्की करने साथ ही पथराव भी किया गया था। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

इस बवाल के बाद से शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसी ही स्थिति सोमवार सुबह मवाना में भी पैदा हो गई थी। यहां भी पुलिस अफसरों की नाकामी सामने आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें