विश्व कप 2019 में विजय शंकर की जगह अब मयंक अग्रवाल टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बने मयंक अग्रवाल मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। विश्वकप खेल रही भारतीय टीम में उनका चयन होने से परिवार में खुशी की लहर है। उनके दादा के छोटे भाई सुशील अग्रवाल का कहना है कि यह परिवार और सहारनपुर के लिए गर्व का क्षण है।
मयंक अग्रवाल के दादा रविंद्र अग्रवाल 1996 तक सहारनपुर में रहकर कारोबार करते थे, बाद में वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए। उनके भाई सुशील अग्रवाल इंडियन हर्ब्स कंपनी के मालिक हैं, वह शहर की आवास विकास कालोनी में रहते हैं।