फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, अस्पताल के बाहर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने हाईवे जाम का किया प्रयास, पुलिस ने समझाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और स्थानीय लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। इसके बाद परिजन रोहटा फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर लेटकर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर परिजनों को उठाया। दोनों पक्षों के बीच मरीज का दूसरे अस्पताल में उपचार कराने पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस के अनुसार, रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर निवासी चंद्रवती को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। 13 जुलाई को रोहटा फ्लाईओवर के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, शुरुआत में दूरबीन से ऑपरेशन की बात तय हुई थी, लेकिन जांच में पित्त की थैली आंतों से चिपकी मिलने पर चिकित्सक ने चीरा लगाकर ऑपरेशन करने की बात कही थी। ऑपरेशन के बाद 16 जुलाई को मरीज को छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद ऑपरेशन के टांकों में संक्रमण हो गया महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई थी। बृहस्पतिवार को परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन व लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यहां उनकी अस्पताल स्टाफ से जमकर नोकझोंक हुई। फ्लाईओवर के नीचे हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंची। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम के हालात हो गए थे। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि परिजनों को समझाकर शांत कर दिया था। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई करें चले गए।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें