संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने बस अड्डों और ऑटो रिक्शा में यात्रियों के सूटकेस व बैग चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों लिसाड़ी गेट निवासी गुलफाम व नौचंदी निवासी एजाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का ट्रॉली बैग और चोरी की रकम में से 53 सौ रुपये नकद बरामद किए।
सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि 24 जुलाई को मथुरा निवासी यतेंद्र गौड़ ने नौचंदी थाने पर सोहराब गेट बस अड्डे से सूटकेस चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। शुक्रवार को पुलिस ने नौचंदी ग्राउंड स्थित पटेल मंडप के गेट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के सामान को सस्ते दामों में बेच देते थे। वहीं पैसों को आपस में बाँट लेते थे। आरोपी पीड़ित के पास आकर खड़े हो जाते थे। एक आरोपी पीड़ित को बातों में उलझा लेता था। अन्य आरोपी सामान लेकर गायब हो जाते थे। पुलिस आरोपियों के गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
-