फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- थानेदार ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग युवती के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। डाक्टरी कराने को लेकर परिजनों व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएचसी पर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

17 अप्रैल को एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में दी तहरीर देकर बताया था कि उसकी दिव्यांग पुत्री घर में अकेली थी, जिसके साथ गांव के आरोपी फखरुद्दीन ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी को पकडकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फखरुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया था। सोमवार को परिजन पीडिता को लेकर थाने पहुंचे जहां से उसको सीएचसी भेजा डाक्टरी के लिए भेजा गया। जब काफी देर तक पीड़िता सीएचसी में बैठी रही तो परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। वहीं जानकारी होने पर विहिप बजरंग दल आदि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी सीएचसी पहुंच गए। पीड़िता के पिता का आरोप था कि उसकी बेटी ने आज बताया है कि उसके साथ आरोपी फखरुद्दीन ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की डॉक्टरी नहीं कराई, जिस कारण आरोपी की उसी दिन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोपी पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है। जिसको लेकर परिजनों व हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे विचेचक से भी जमकर बहस हुई। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी पूनम जादौन सीएचसी पहुंची और समझा बुझाकर मामला शांत किया। वहीं पीडिता के पिता ने अब आरोपी पर दष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया ने पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जांच के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें