फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट: विदेश से आए 29 लोगों की कोरोना जांच कराएगा विभाग

Fri, 03 Dec 2021 10:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

जिला प्रशासन ने विदेश के साथ ही अन्य राज्यों से आने वालों की तुरंत सूचना विभाग को देने के निर्देश निगरानी समितियों को दिए हैं।  जिलाधिकारी ने बैठक कर आसपास के राज्यों से जनपद में आने वालों पर नजर रखने के लिए निगरानी समितियों को अलर्ट रहने को कहा है, साथ ही विभाग को ऐसे प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन विदेशों से आने वालों को लेकर सहारनपुर चिकित्सा विभाग निगरानी और सावधानी बरत रहा है। हाल ही में विदेश से 29 लोग सहारनपुर में आए हैं, जिनकी कोरोना जांच कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने विदेश के साथ ही अन्य राज्यों से आने वालों की तुरंत सूचना विभाग को देने के निर्देश निगरानी समितियों को दिए हैं। 
विज्ञापन


करीब दस दिन पहले जनपद में कोरोना के दो मामले मिले थे। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों में भी कोरोना संक्रमण बढ़ा है, जिनमें सबसे अधिक मामले उत्तराखंड में निकले हैं। ऐसे में प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। 

जिलाधिकारी ने बैठक कर आसपास के राज्यों से जनपद में आने वालों पर नजर रखने के लिए निगरानी समितियों को अलर्ट रहने को कहा है, साथ ही विभाग को ऐसे प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


अब शासन ने विदेश से आने वालों की कोरोना जांच के आदेश दिए हैं, जिसके अनुपालन में विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चिकित्सा विभाग को 29 लोगों के विदेश से सहारनपुर आने की जानकारी मिली है। संबंधित क्षेत्रों के स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके पते दे दिए गए हैं और कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसकी सूचना तुरंत सीएमओ कार्यालय को देने को कहा गया है। 
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को यह करें 

- घर से बाहर हमेशा मास्क नाक और मुंह पर अच्छे से लगाकर रखें। 
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बेवजह भीड़ वाली जगहों पर न जाएं। 
- हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से धुलते रहे।
- गंदे हाथों को नाक, मुंह या आंखों पर न लगाएं। 
- यदि किसी व्यक्ति को खांसी और जुकाम है तो उससे दूरी बनाकर रखें।
- खुद को खांसी और जुकाम है तो मुंह पर कपड़ा रखकर खांसे और छींकें। 

सामान्य हैं ओमिक्रॉन के लक्षण
सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक के अनुसार ओमिक्रॉन के लक्षणों में बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द रहता है। जिस किसी भी व्यक्ति को यह सब महसूस हो तो वह तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर कोविड जांच करा सकता है। 

विदेश से 29 लोगों के आने की सूचना मिली है। सभी की जांच कराई जा रही है। विदेश से आने वालों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन स्तर से भी निगरानी समितियों को अलर्ट किया गया है। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम आदि को भी अलर्ट किया गया है। 
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें