अखिलेश और मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना
सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में हुए बवाल पर नेताओं ने बयानबाजी करना शुरू कर दिया हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि इतना क्राइम तो सपा सरकार के वक्त भी नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं योगी जी से उम्र में भले ही कम हूं लेकिन अनुभव उनसे ज्यादा है। बता दें कि अखिलेश ने दो दिन पहले हंसते हुए कहा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है ये योगी जी खुद देख लें। वहीं मायावती ने भी कहा कि ये सब बीजेपी की देन है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में भाजपा ही दंगा करा रही है। इसके अलावा मायावती ने प्रशासन को भी आड़े हाथो लिया और कहा कि प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से ही सहारनपुर में दंगा हो रहा है।
सहारनपुर बवाल पर बोले मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
सहारनपुर में फिर बवाल
इसके अलावा और भी कई मंत्रियों ने सहारनपुर बवाल पर बयानबाजी की। जैसे की वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सहारनपुर में बवाल का हमें बेहद दुख है लेकिन सीएम योगी की इस पर पूरी नजर है और प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मायावती अपनी खोई जमीन को तलाशने गई थी। लेकिन परिणाम सभी ने देख लिया क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मायावती को वहां जनसभा नहीं करनी थी। क्योंकि वहां भीड़ इकट्ठा नहीं होती तो शायद ये दंगा नहीं होता।
इसके अलावा और भी कई नेताओं ने सहारनपुर घटना पर दुख जताया। किसी ने योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया तो किसी ने मायावती दौरे को। किसी का कहना है कि ये सब प्रशासन की कमी से हो रहा है क्योंकि प्रशासन ठीक काम नहीं कर रहा है जिसकी वजह से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सभी नेताओं के अलग-अलग बयान आ रहे हैं। खास बात यह है कि कई नेताओं ने तो सहारनपुर बवाल को लेकर राजनीति करनी शुरू कर दी है।