सहारनपुर में मंगलवार को हुए बवाल के पीछे ऐसे कई कारण रहे जिनकी वजह से सहारनपुर फिर सुलग उठा। बताया जा रहा है कि मायावती को सिर्फ वहां जाने की इजाजत मिली थी न कि सभा करने की। कहा जा सकता है कि मायावती अगर वहां भीड़ को इकट्ठा नहीं करती तो शायद ये बवाल नहीं होता ? मंगलवार को हुए बवाल में दलित समाज के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हालांकि मायावती के पहुंचने से पहले भीम आर्मी के लोगों ने राजपूतों के बिटौड़े व गलियों में आ लगा दी थी जिससे माहौल और गर्मा गया था। इस समय सहारनपुर में आला अफसर तैनात है।
बवाल की ये रही पांच वजह
सहारनपुर पुलिसफोर्स तैनात
बवाल की ये रही पांच वजह
1. मायावती के पहुंचने से पहले भीम आर्मी के लोगों ने राजपूतों के बिटौड़े व गलियों में आग लगाई, जिसकी वजह से राजपूतों में आक्रोश पैदा हुआ।
2. बसपा सुप्रीमो मायावती अगर सभा न करती तो शायद ये बवाल नहीं होता ?
3. जब प्रशासन को पता था कि आज मायावती सहारनपुर आ रही हैं तो प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए था।
4. सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद पैदा हुए माहौल को देखते हुए मायावती को सहारनपुर नहीं जाना था ?
5. जब मायावती के कार्यक्रम से भीड़ लौट रही थी तो पुलिस उस दौरान कहां थी ?