इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष ने 72 सीटर के हवाई जहाज की उड़ान की स्वीकृति दे दी। साथ ही नई हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की बात भी लिख दी। ताकि भविष्य में दायरा बढ़ाया जा सके। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वीकृति जताते हुए अब शासन को पत्र लिख दिया है। अपर मुख्य सचिव की अनुमति के बाद हवाई पट्टी पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
59 मीटर के अंतराल में बनेगी नई हवाई पट्टी
एयरपोर्ट अथॉरिटी के सर्वे में वर्तमान हवाई पट्टी से 59 मीटर के अंतराल में नई हवाई पट्टी 1800 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी बनेगी। मौजूदा जमीन के सर्वेक्षण के लिए प्रशासन को भी पत्र लिखा है। हालांकि, डीएम दीपक मीणा ने वन विभाग, विकास प्राधिकरण, तहसीलदार सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभिलेखों में जमीन दर्ज कराने की बात कही।
बताया गया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नई हवाई पट्टी का विस्तारीकरण आसान होगा। जिसके लिए करीब 300 एकड़ जमीन की शासन से मांग करते हुए बड़े विमानों (A - 321) के संचालन के लिए सुविधा उपलब्ध कराना बताया है।
वर्तमान जमीन पर 72 सीटर का हवाई जहाज उड़ान भर सकता है। सर्वे करने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वीकृति भी दे दी है। जिला प्रशासन जल्द एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभिलेखों में वन विभाग, विकास प्राधिकरण और किसानों की जमीन दर्ज करा दी जाएगी। - दीपक मीणा, डीएम
72 सीटर के हवाई जहाज के उड़ान की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वीकृति दे दी। शासन से अनुमति भी जल्द हो जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया के बाद नई हवाई पट्टी के निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सांसद
यह भी पढ़ें: UP: बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को लगी फटकार, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, गांव में हुई थी पंचायत