फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में युवतियों की हत्या कर शव नाले में फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में दो लड़कियों की हत्या कर शव नाले में फेंके
विज्ञापन

मेरठ/सरधना। नानू-रतौली के जंगल में नाले में शुक्रवार को दो लड़कियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक युवती के सिर में गहरा घाव भी है। दोनों की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच है। शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि 5-6 दिन पहले दोनों लड़कियों की हत्या की गई है।
सरधना से नानू-रतनगढी-भलसोना की तरफ जा रहे नाले में खेत पर काम करने वाली महिलाओं ने शव को देखा और ग्रामीणों को जानकारी दी। रतौली और नानू के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। इसके बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी क्राइम अनित कुमार और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम, मोबाइल सर्विलांस टीम ने जांच पड़ताल की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवतियों की यहीं पर हत्या हुई है या बाहर से शव लाकर फेंका गया है। दोनों युवतियों ने टी-शर्ट और जींस पहना था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवतियों के तिब्बती या पहाड़ की होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लड़कियों की पहचान नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में प्रतीत हो रहा कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। हो सकता है कि दोनों शव नहर में बहते हुए आए हों। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें