निजी लैब में पुष्टि हुई, मेडिकल में रिपोर्ट नेगेटिव
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक महिला को निजी लैब में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जबकि मेडिकल कॉलेज में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। महिला दुबई चली गई है। मेडिकल की रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर ज्यादा मान्य है।
कंकरखेड़ा का दंपती संक्रमित
कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी फेज दो में दंपती कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। चिकित्सा प्रभारी रंजना वर्मा ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर जांच की जाएगी। 42 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
पहली लहर में 26 को हुआ था डेंगू-कोरोना साथ
साल 2020 में कोरोना की पहली लहर में भी डेंगू और कोरोना मरीजों को साथ हुआ था। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि 26 मरीज ऐसे मिले थे, जिन्हें दोनों बीमारी साथ थी।
डेंगू के 33 नए मरीज मिले, सक्रिय केस 287
मेरठ जनपद में डेंगू की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शनिवार को 33 नए मरीज मिले। मरीजों की कुल संख्या 1294 पहुंच गई है। अब 287 सक्रिय मरीज हैं। 75 अस्पतालों में भर्ती हैं और 212 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 1007 ठीक हो चुके हैं। नए मरीज जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, मलियाना, नंगला बट्टू, मवाना, परीक्षितगढ़, रोहटा, सरूरपुर और सरधना के रहने हैं। अब तक 625 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।