मेरठ के गंगानगर में डॉक्टर की बेटियों को बाथरूम में चाकू की नोक पर बंधक बनाने के आरोपी कंपाउंडर को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कंपाउंडर से पेपर कटर चाकू और उत्तेजक दवा बरामद की है। पुलिस ने बुधवार देर रात कंपाउंडर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, रंगदारी, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: मेरठ: हाथ में पिस्टल और तलवार लेकर डांस का वीडियो वायरल, देखिए तस्वीरें
बुधवार रात गंगानगर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में तैनात कंपाउंडर तपराज ने डॉक्टर की दो बेटियों को बंधक बना लिया था। इन्हें छोड़ने के एवज में तिजोरी की चाबी देने की मांग की थी। ऐसा ना करने पर दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों बेटियों को बाहर निकाला था। इस दौरान बड़ी बेटी के हाथ में चाकू लग गया था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में ही गुरुवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/