फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में आरोपी को हाथ-पैर बांधकर थाने लाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस में आरोपी को हाथ-पैर बांधकर थाने लाए ग्रामीण
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर में शनिवार रात महिला से लूट करके भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़कर पीटा और एंबुलेंस में हाथ-पैर स्ट्रेचर से बांधकर थाने ले गए। इससे पहले बदमाश ने एक राहगीर को पेचकस मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे काबू कर लिया। थाने में आरोपी ने पुलिसकर्मी के हाथ में भी दांत से काट लिया।
शनिवार रात टेंपो से घर जा रही महिला से एक बदमाश ने दिल्ली रोड पर संजय वन से 500 मीटर आगे पर्स लूट लिया। टेंपो में सवार लोगों ने भागते हुए बदमाश की पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने जेब से पेचकस निकालकर एक युवक पर हमला कर दिया। भीड़ ने बदमाश को काबू कर लिया और पास से गुजर रही एक एंबुलेंस को रोककर उसमें लगी स्ट्रेचर पर रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन

लोग स्ट्रेचर पर बांधकर ही उसे परतापुर थाने ले गए। पुलिस ने थाने में स्ट्रेचर से बंधे बदमाश को खोला तो उसने एक पुलिसकर्मी के हाथ में काट लिया। कई पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर हवालात में डाला। उधर एएसपी विवेक यादव का कहना है कि इस मामले में परतापुर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
स्ट्रेचर पर बंधे बदमाश की वीडियो वायरल
स्ट्रेचर पर बंधे बदमाश की वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंची है। उधर रविवार को भी इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित महिला ने इस मामले में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त के बावजूद वारदात
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अफसरों की टीमें बनाकर रात में थाने और चौकी चेक करने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में पुलिस गश्त में ढील हो रही है। दिल्ली रोड पर जहां यह वारदात हुई वह शॉप्रिक्स मॉल से भी कुछ ही दूरी पर है। यहीं सीओ ब्रह्मपुरी का भी दफ्तर है। इस जगह वारदात पुलिस के लिए भी चुनौती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें