मेरठ में रविवार को फलावदा क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने पहुंची एसओजी टीम के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर दी और आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया।
जानकारी के अनुसार फलावदा में पिछले सप्ताह धंजू गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी गुरदीप को पकड़ने के लिए रविवार दोपहर को पुलिस पहुंची थी। यहां एसओजी टीम ने आरोपी को पकड़कर जीप में डाल लिया और लेकर चल दी।
वहीं इसी बीच गुरदीप के परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया और जीप को रोक लिया और एसओजी टीम के साथ धक्का मुक्की कर दी। इस दौरान परिजनों ने टीम से आरोपी गुरदीप को छुड़ाकर भगा दिया।
सूचना पर पल्लवपुरम थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने आरोपी की काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। पुलिस मामले में आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/