मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार रात सड़क हादसे में बस की टक्कर से एक बाइक सवार कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।