फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: तनाव दूर करने के लिए नशे की गिरफ्त में आ रहे युवा, गंभीर बीमारियों को दे रहे दावत

Wed, 26 Jun 2024 02:31 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

हर वर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। मेरठ मेडिकल काॅलेज की एक रिपोर्ट के अनुसार युवा तनाव को दूर करने के लिए नशे का सहारा ले रहे हैं जो काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
युवाओं में बढ़ रहा नशा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तनाव और दर्द दूर करने के लिए युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। अपना शरीर भी खराब कर रहे हैं और मानसिक रूप से भी बीमार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल हर माह नशे के आदी करीब 750 मरीज हर माह पहुंच रहे हैं। इनकी काउंसिलिंग की जाती है और साथ ही दवाइयां दी जाती हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन

दवाइयों का गलत इस्तेमाल भी नशे के लिए 
मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण पाल ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोग कई उन दवाइयों का गलत तरीके से नशे के लिए भी इस्तेमाल करते हैं जो उपचार के लिए प्रयोग की जाती हैं। जैसे निकोटीन, ओपियाड, दर्द निवारक दवाइयां और कफ सिरप का प्रयोग नशे के लिए करते हैं। इसके अलावा मार्फीन, कोकीन, स्मैक, हशीश, एंटीडिप्रेसेंट दवाइयां, मिर्गी की दवाइयों का प्रयोग लोग करते हैं। तनाव के कारण ज्यादातर युवा (20 से 30 साल )इसकी चपेट में हैं। नशीली दवाओं के कारण शरीर कमजोर हो जाता है तथा उसकी स्थिति एक बेजान व्यक्ति जैसी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: भाजपा-सपा-बसपा हर जगह घमासान: नेताओं की ये अदावत, वेस्ट यूपी में बड़े सियासी नुकसान को दे रही दावत

गंभीर बीमारियों का भी खतरा 
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रवि राणा ने बताया कि नशे की चीजों का इस्तेमाल मानसिक समस्याएं और गंभीर शारीरिक बीमारियां पैदा करती हैं। जो लोग नशे का इंजेक्शन लेते हैं उनको हेपेटाइटिस, एचआईवी के संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। नशीली दवाओं का इस्तेमाल अनेक प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे स्मृति विकार, असंतुलन, चलने में कठिनाई, चिंता, अवसाद, नींद की कमी, अचानक वजन का घटना या बढ़ना, लिवर की बीमारी, कैंसर और मिर्गी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण लो ब्लड शुगर, हायपरटेंशन, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ जाना, दिल की बीमारी, प्रतिरक्षा में कमी एवं प्रजनन क्षमता में कमी भी आ सकती है। 
विज्ञापन

केस 1
मेडिकल कॉलेज में मुरादाबाद की जेल से एक बंदी लाया गया, नशे की वजह से उसका शरीर कमजोर और निढाल हो गया था। उसका इलाज चल रहा है। 

केस 2
जिला अस्पताल में 25 वर्षीय एक युवक को उसके परिजन लेकर आए थे। तनाव के कारण वह नशे के इंजेक्शन लगाने लगा था। अब उसका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें