फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराते ही उछलकर 30 फीट नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत

Tue, 15 Mar 2022 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से इस हादसे की जांच की गई, जिसमें पता चला कि वसीम की बाइक की स्पीड काफी तेज थी। परतापुर एक्सचेंज के मोड पर स्पीड होने के चलते बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर गिर गई थी। वसीम ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चला रहे लालकुर्ती निवासी वसीम (25) उछलकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरे। वहां से गुजरते कुछ कार सवार वसीम को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे हादसे से पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के परतापुर इंटरचेंज के पास बाइक से दिल्ली जा रहे वसीम से एक कार में सवार लोगों ने पता पूछा। कार सवार वहीं रुक गए जबकि आगे जाकर वसीम डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। कार सवार तत्काल ही लहूलुहान वसीम को अस्पताल ले गए। वसीम के पिता सगीर अहमद की लालकुर्ती के बड़ा बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वसीम की मौत से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बिना पोस्टमार्टम के ही शव ले गए। आज सुबह शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक थी वारदात: हाथ जोड़ते रहे प्रोफेसर... पर नहीं पसीजा था बदमाशों का दिल, बरसाईं थीं दनादन गोलियां, आखिर कब खुलेगा हमले का राज

तेज रफ्तार में थी बाइक, नियंत्रण नहीं कर पाए वसीम 
जीआर इंफ्रा हाईवे पेट्रोलिंग इंचार्ज देवेंद्र सेठी का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस हादसे की उन्होंने भी जांच की। जिसमें पता चला कि वसीम की बाइक की स्पीड तेज थी। परतापुर एक्सचेंज के मोड पर स्पीड होने के चलते बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर गिर गई थी। बाइक कंट्रोल नहीं हुई तो वसीम 30 फीट ऊंचाई से गिर गए। 

लापरवाही : नहीं लगाया था हेलमेट एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित हैं दोपहिया 
वसीम ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती थी। उधर एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर जैसे वाहन प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद ये वाहन चल रहे हैं। उधर टीएसआई मकबूल हसन ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर दोपहिया न चलें इसके लिए चेकिंग करेंगे। वाहन चालकों को लगातार निर्धारित गति सीमा से वाहन चलाने और दोपहिया सवारों के लिए हेलमेट को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें