एक ओर जहां बच्चे के लिए लोग धर्मस्थलों पर जाकर मन्नते तक मांगते हैं, वहीं बेटी होने पर कुछ लोग अब भी नवजात को कूड़े के ढेर में फेंक रहे हैं। मेरठ में सोमवार को तहसील के पीछे जली कोठी की बाउंड्री के पास कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। बच्ची का एक हाथ और एक पैर कटा हुआ था। पुलिस जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई तांत्रिक क्रिया या अन्य मंशा तो नहीं है। देहलीगेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डीएम और एसएसपी को भी मामले की रिपोर्ट भेजी गई है।