फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार 4 युवकों को कुचला, चारों की दर्दनाक मौत

Thu, 18 Jul 2019 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में बुधवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं चार दोस्तों की एकसाथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र के गगोल रोड पर कैंटर की टक्कर लगने से पल्सर बाइक पर सवार चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया गया कि ये चारों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे को अंजाम देकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। घटना की जांच की रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें