फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाईयों को ट्रक ने कुचला

Wed, 24 Feb 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-बागपत मार्ग पर शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाईयों को ट्रक कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन


बागपत के थाना सिंघावली क्षेत्र के गांव हजूराबाद निवासी वीरपाल सिंह अपने छोटे भाई योगेंद्र के साथ मंगलवार को परतापुर के गांव घोपला में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। शाम के करीब पांच बजे दोनों भाई अपनी बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। बागपत मार्ग पर गांव कुराली के समीप बागपत की ओर से आए गेहूं लदे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गये।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक हरियाणा के जींद निवासी को हिरासत में ले लिया।  आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सगे भाईयों की मौत से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें