फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉले ने वृद्धा को कुचला

Sun, 17 Jan 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पोते की शादी में शामिल होने के लिए रुड़की जा रही वृद्धा को थाने के पास मैली लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसे में वृद्धा की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


छोटा मवाना निवासी बुंदी पुत्र हरि सिंह का भाई मुकेश उत्तराखंड के रुड़की में रहता है। मुकेश के बेटे की 20 जनवरी को शादी है। शनिवार को बुंदी अपनी माता विद्या देवी (85) को लेकर शादी में शामिल होने के लिए रुड़की जा रहा था। दौराला चौराहे पर मवाना से आई यात्री बस से उतरकर दोनों पैदल ही थाने के सामने हाईवे पर रुड़की जाने वाली बस पकड़ने के लिए जा रहे थे। सर्विस रोड़ पर थाने के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे पेपर मिल की मैली से लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉले नेविद्या देवी को टक्कर मार दी।

वृद्धा टक्कर लगने के कारण गिर गई, जिस कारण ट्रॉले के पहिया ने उसे कुचल दिया। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। बुंदी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि चालक खरदौनी निवासी आबिद के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें