फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य ऑफिस पर भैंस लेकर पहुंचे छात्र

Sun, 17 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों के समर्थन में शनिवार को भी छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह के कार्यालय के बाहर भैंस खड़ी कर बीन बजाई गई। साथ ही कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


उधर, छात्रों की तरफ से कुलाधिपति को पत्र लिखा गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मिलने वाले ग्रांट में व्यापक पैमाने पर धांधली हो रही है, जिसके चलते छात्रों को मिलने वाला पैसा चुनिंदा लोगों की जेबों में जा रहा है।

छात्रों ने शिकायत की है कि अवैध तौर पर शिक्षकों की नियुक्ति, एमडीसीए लिमिटेड द्वारा भामाशाह पार्क  में अवैध कब्जा, ब्लैक  लिस्ट छात्रों के लिए कोई मापदंड नहीं है और कॉलेज में प्रवेश पत्र के नाम पर 40 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। मेरठ कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले छात्र गौरव सिरोही और श्रीकांत त्यागी कई दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र चाहते हैं कि कालेज प्रशासन यूजीसी से मिलने वाली ग्रांट का हिसाब दें।
विज्ञापन


वहीं प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज की प्रबंध समिति से स्वीकृति मिलने के बाद ही हिसाब दिया जा सकता है और उसमें समय लगेगा, लेकिन उससे पहले लिखित में कोई आश्वासन नहीं दिया जा सकता। जबकि अभी तक हुई वार्ता में हर बार छात्रों ने लिखित में आश्वासन देने की मांग रखी है, जिस पर कोई सहमती नहीं बनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें