फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा:  स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा, मासूम की मौत, कई छात्र घायल

Tue, 22 Feb 2022 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो हादसे का शिकार हो गया। इसमें एक छा़ की मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हो गए। बताया गया कि मरने वाले बच्चे का नाम अगस्त भारद्वाज पुत्र कौशल भारद्वाज निवासी न्यू देवपुरी थाना टीपी नगर है। 
विज्ञापन
accident news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। शहर के गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो पलट जाने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि अन्य छात्र घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वहीं घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: भाई की हत्या में अभियुक्त को आजीवन कारावास, इस बात पर वारदात को दिया था अंजाम

वहीं बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मरने वाले बच्चे का नाम अगस्त भारद्वाज पुत्र कौशल भारद्वाज निवासी न्यू देवपुरी थाना टीपी नगर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त भारद्वाज दीवान स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। बताया गया है कि टेंपो में सवार अन्य छात्र भी घायल हुए हैं जिन्हें केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें