फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद में सेना के जवानों की जिप्सी ट्रक में घुसी, कैप्टन सहित तीन घायल

Sat, 01 Oct 2022 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद में शनिवार सुबह स्टेट हाईवे स्थित निहालखेड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पंजाब से दिल्ली जा रहे सेना के जवानों की जिप्सी ट्रक में जा घुसी। इसमें कई जवान घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में जिप्सी में सवार होकर पंजाब से दिल्ली जा रहे सेना की ए-3 बटालियन पंजाब के जवान देवबंद में सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें सेना के कैप्टन सहित तीन जवान घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह स्टेट हाईवे स्थित निहालखेड़ी गांव के समीप यह हादसा हुआ। इसमें सेना के कैप्टन ग्राम भूरा थाना त्रिवेणीगंज जनपद सुपौल बिहार निवासी रोहन, सिपाही सत्येंद्र कुमार और जिप्सी चालक श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सेना के जवानों की जिप्सी स्टेट हाइवे-59 पर गलत तरीके से खड़े किए गए ट्रक में घुस गई।

यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ रामकरण ने बताया घायल जवानों को सहारनपुर रेफर किया गया है। साथ ही सेना के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें